HomeUncategorizedनाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 

श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व अपराधों की रोकथाम के संबंध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती चन्द्रकेश सिंह व क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय के नेतृत्व में थाना हरदत्तनगर गिरण्ट पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09/08/2026 को मु0अ0सं0 113/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस व 11(iv)/12/18 पॉक्सो एक्ट से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त को मिर्जापुर चौराहा से नियमानुसार गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण थाना हरदत्तनगर गिरण्ट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 113/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस व 11(iv)/12/18 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त अमन पुत्र राम अवतार निवासी डिहवा थाना रिसिया जनपद बहराइच की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी। दिनांक 09/08/2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अमन को मिर्जापुर चौराहा वहद ग्राम मिर्जापुर से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भिनगा जनपद श्रावस्ती के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

1. अमन पुत्र राम अवतार निवासी डिहवा थाना रिसिया जनपद बहराइच

2. गिरफ्तारी टीम

1. प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय थाना हरदत्तनगर गिरण्ट जनपद श्रावस्ती

2. उ0नि0 संदीप कुमार थाना हरदत्तनगर गिरण्ट जनपद श्रावस्ती

3. का0 अशोक कुमार वर्मा थाना हरदत्तनगर गिरण्ट जनपद श्रावस्ती

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments