Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विक्रमजोत में महिलाओं ने की अवसान माता की पूजा:दुख दुरिया कार्यक्रम में...

विक्रमजोत में महिलाओं ने की अवसान माता की पूजा:दुख दुरिया कार्यक्रम में देश-समाज के कल्याण की कामना


विक्रमजोत कस्बे के रामजानकी दुर्गा मंदिर में गुरुवार को ‘दुख दुरिया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने अवसान माता की विशेष पूजा-अर्चना की। यह कार्यक्रम पिछले तीन वर्षों से संगीता कसौधन के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। पूजा का मुख्य उद्देश्य देश, समाज, क्षेत्र और गांव में शांतिपूर्ण जीवन तथा सभी के खुशहाल रहने की कामना करना था। उपस्थित महिलाओं ने लोक कल्याण के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने विभिन्न देवी-देवताओं का स्मरण करते हुए अवसान माता के भक्ति गीत और भजन प्रस्तुत किए। एक भजन “सोनवा के डोलिया बा रूपे के अहोरवा माई मोरी चली गई हरवा असवानी मैया” पर उपस्थित महिलाएं भाव-विभोर होकर झूम उठीं। इस धार्मिक आयोजन में कस्बे की लगभग 250 महिलाएं मौजूद रहीं, जिन्होंने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे




बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर



बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments