Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बृजमनगंज में तिरंगा यात्रा, देशभक्ति का संदेश:विकसित भारत 2047 के संकल्प पर...

बृजमनगंज में तिरंगा यात्रा, देशभक्ति का संदेश:विकसित भारत 2047 के संकल्प पर जोर


बृजमनगंज विकासखंड में गुरवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के माध्यम से विकसित भारत 2047 के संकल्प का संदेश दिया गया। ब्लॉक मुख्यालय से शुरू हुई यह यात्रा रामलीला मैदान तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लिए अधिकारी-कर्मचारियों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक प्रमुख उदय राज यादव और खंड विकास अधिकारी राजकुमार की अध्यक्षता में किया गया। तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश की एकता, अखंडता, राष्ट्रप्रेम और वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित व आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर जोर देना था। अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा केवल हमारी आन-बान और शान का प्रतीक नहीं, बल्कि देश की एकता और अखंडता का भी प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में गांवों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। अधिकारियों ने आगे कहा कि विकासखंड स्तर पर योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन और ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता ही एक मजबूत एवं विकसित भारत की नींव तैयार करेगी। युवाओं, किसानों, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की भागीदारी से ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है। इस अवसर पर एडीओ पंचायत गुलाब पाठक, शीतलाल गुप्ता, एडीओ एनआरएलएम सुधीर श्रीवास्तव, एडीओ एमआई सर्वेश गुप्ता सहित ग्राम पंचायत सचिव अनूप शुक्ला, देवव्रत सिंह, हेमंत कुमार, मिलिंद, सर्वजीत गुप्ता, अरविंद कुमार पाल, अशोक यादव, अंकुल कुमार, प्रदीप माली, मनोज वर्मा और द्वारिका प्रजापति समेत विकासखंड के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने तथा विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments