#बस्ती_न्यूज
बस्ती शहर के रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में गुरुवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में एक युवक घायल हो गया, जबकि बीच-बचाव करने पहुंची एक वृद्ध महिला को भी चोटें आईं। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, जमीन संबंधी मामले को लेकर दोनों पक्षों में पहले बहस हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने धर्मेंद्र पांडे नामक युवक की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गए। वृद्ध महिला के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट का आरोप है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय कार्यालय परिसर में मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। मारपीट की सूचना मिलने के बाद पीड़ित पक्ष कोतवाली पहुंचा और आरोपितों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घायल वृद्ध महिला के परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनका हार्ट का ऑपरेशन हुआ था। इस घटना से परिवार में चिंता का माहौल है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
रजिस्ट्री कार्यालय में जमीन विवाद पर मारपीट:एक युवक घायल, बीच-बचाव में वृद्ध महिला को भी चोटें
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












