बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र में एक युवक पर अज्ञात बाइक सवारों ने चाकू से हमला कर दिया। यह घटना रामपुर पिपरिया मार्ग पर हुई, जब युवक अपने घर लौट रहा था। हमले में युवक का एक हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की पहचान खैरीघाट थाना क्षेत्र के प्रधानपुरवा दाखिला चौकसा हार निवासी खुशीराम पुत्र सिद्धनाथ यादव के रूप में हुई है। खुशीराम आज रामपुर बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। मुन्ना दास बाबा कुटी के पास दो अज्ञात बाइक सवारों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। खुशीराम ने बताया कि मंगलवार को अज्ञात लोगों ने उनके बिस्तर पर एक धमकी भरा खत रखा था। इस खत में लिखा था कि उन्हें मारने के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी मिली है और उन्हें दो-तीन दिन में मार दिया जाएगा। इस धमकी के दो दिन बाद ही उन पर हमला हुआ। हमले के दौरान खेतों में काम कर रहे किसानों के दौड़ने पर हमलावर बाइक सवार मौके से फरार हो गए, जिससे खुशीराम की जान बच गई। पीड़ित के पिता ने इस संबंध में खैरीघाट थाने में सूचना दी है। खैरीघाट के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।
युवक पर अज्ञात बाइक सवारों का चाकू से हमला:खैरीघाट में एक दिन पहले मिली थी जान से मारने की धमकी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












