बहराइच जिले के बलहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत खैरी समैसा में हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर स्थित बहुउद्देशीय पंचायत भवन के आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यहां की साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है, जिससे परिसर में चारों ओर कचरा फैला हुआ है। इस गंदगी के कारण क्षेत्र में बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। उल्लेखनीय है कि जर्जर हो चुके जूनियर विद्यालय के भवन के टूट जाने के बाद से इसी पंचायत भवन में जूनियर विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। प्रतिदिन बच्चे यहां शिक्षा ग्रहण करने आते हैं, लेकिन फैली गंदगी से संक्रमण का जोखिम बना हुआ है। यह स्थिति जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और सफाई कर्मचारियों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करती है। एक ओर जहां प्रदेश सरकार ‘स्वच्छ भारत मिशन’ का अभियान चला रही है, वहीं खैरी समैसा में इसका विपरीत प्रभाव दिखाई दे रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निसार अहमद से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नंबर इनकमिंग कॉल सेवा के लिए उपलब्ध नहीं बताया गया। इसके बाद सफाई कर्मचारी निजाम अहमद से बात की गई, जिन्होंने आश्वासन दिया कि वे स्थिति का जायजा लेकर सफाई करवा देंगे।
खैरी समैसा पंचायत भवन के पास कचरे का अंबार:गंदगी से बीमारी का खतरा, यहीं चलता है जूनियर स्कूल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












