#बस्ती_न्यूज
बस्ती पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक आरोपी को 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई सोनहा थाना क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस ने आरोपी को ग्राम करमा से पकड़ा। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर यह गिरफ्तारी की गई। सोनहा थाना प्रभारी महेश सिंह ने अपनी टीम के साथ मिलकर इस अभियान को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल की गई बांकी (धारदार हथियार) और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अमेरिका उर्फ अम्बिका पुत्र स्व. रामशंकर चौधरी के रूप में हुई है, जो जाता, थाना सोनहा, जनपद बस्ती का निवासी है। उसके खिलाफ धारा 109, 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में एसआई द्वारिका प्रसाद चौधरी, एसआई परमात्मा प्रसाद और हेड कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार दूबे शामिल थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार:सोनहा पुलिस ने 4 घंटे में की कार्रवाई, हथियार बरामद
RELATED ARTICLES












