Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नाबालिग लड़की का अपहरण और दुष्कर्म:श्रावस्ती से वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने...

नाबालिग लड़की का अपहरण और दुष्कर्म:श्रावस्ती से वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने पीड़िता को बरामद किया


श्रावस्ती पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित मुख्य अभियुक्त अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी सोनवा थाना क्षेत्र के पास से हुई। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मामला 28 अप्रैल 2026 का है, जब वादी ने सोनवा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि नाबालिग बेटी 27 अप्रैल 2026 को खेत की ओर गई थी, जिसके बाद विपक्षियों ने उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गए थे। वादी की तहरीर के आधार पर थाना सोनवा मेंधारा 137(2) बीएनएस के तहत इन सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान, मुखबिर की सूचना परपीड़िता को बरामद कर लिया गया। पुलिस टीम ने अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह और क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोनवा विसुनदेव पाण्डेय के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त अशोक कुमार को गिरफ्तार किया। साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे में धारा 87, 65(1) बीएनएस और 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments