श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत शिकारी चौड़ा में रविवार को एक आवारा कुत्ते के हमले में 9 वर्षीय बच्ची घायल हो गई। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मल्हीपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, गुंजन वर्मा (पुत्री सुनील कुमार वर्मा) अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची को शरीर पर दो-तीन जगह काटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह कुत्ते को भगाया और घायल गुंजन को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। डॉक्टरों ने बच्ची का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने बच्ची को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया और आवश्यक दवाइयां दीं। बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है।
आवारा कुत्ते के हमले में 9 वर्षीय बच्ची घायल:मल्हीपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया उपचार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












