श्रावस्ती जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी है। जून 2026 में अब तक मिट्टी और बालू से लदे कुल 9 वाहनों को सीज किया गया है। यह जानकारी खान निरीक्षक विवेक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर खनन विभाग और जिला टास्क फोर्स यह कार्रवाई कर रही है। सीज किए गए वाहनों में थाना सोनवा से 1 ट्रक बालू और 1 डंपर मिट्टी शामिल है। थाना गिलौला में 2 ट्रैक्टर लोडर और 2 ट्रैक्टर ट्रॉली पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा, थाना इकौना में 1 ट्रैक्टर लोडर और 1 ट्रॉली मिट्टी लदी हुई तथा थाना नवीन मॉडर्न में 1 ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया गया है। खनन विभाग ने मई 2026 में भी विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत 36 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 15 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया था। जनपद में खनन और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इस टास्क फोर्स में तहसील स्तर पर संबंधित उपजिलाधिकारी (राजस्व विभाग) और क्षेत्रीय अधिकारी (पुलिस विभाग) सदस्य हैं। यह टास्क फोर्स जिले में लगातार भ्रमणशील रहकर अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है।
अवैध खनन पर कार्रवाई, जून में 9 वाहन सीज:श्रावस्ती में खनन विभाग और टास्क फोर्स की कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












