HomeHealth & Fitnessअधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

IMG-20260424-WA0055श्रावस्ती, 24 अप्रैल, (तरुणमित्र)। मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन श्रावस्ती के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर पेट्रोल डीजल की समस्या पर चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल ने अधिवक्ताओं के लिए सुचारू रूप से पेट्रोल डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु ज्ञापन सौंपा।
 प्रतिनिधिमण्डल मंडल ने जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग से मिलकर पेट्रोल व डीजल न मिलने की समस्या बताई तथा सुचारू रूप से उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु ज्ञापन दिया।
अधिवक्ता संघ के महामंत्री सतीश कुमार मौर्य ने बताया कि जनपद के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल व डीजल की किल्लत बनी हुई है, और यदि किसी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल व डीजल की उपलब्धता हो जाती है, तो पेट्रोल डीजल लेने के लिए घंटों तक लाइन में खड़ा होना पड़ता है। जिससे अधिवक्ताओं को समय से न्यायालय पर पहुंचने पर काफी मुश्किलें होती हैं। 
प्रतिनिधि मंडल ने जनपद में अधिवक्ताओं को न्यायालय जाने तथा वापस आने के समय बिना लाइन में लगे पेट्रोल व डीजल दिलाये जाने हेतु डीएम से गुहार लगाई, कि जनपद के पेट्रोल पम्प संचालकों को उचित आदेश दिया जाए।
 जिस पर जिलाधिकारी ने जनपद में अधिवक्ताओं के लिए पेट्रोल व डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु आश्वासन दिया है।
 अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर भी जिले में पेट्रोल व डीजल न मिलने की समस्या से परेशान माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन श्रावस्ती तथा न्यू माडर्न बार एसोसिएशन तहसील जमुनहा के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया तथा सम्पूर्ण दिवस सामूहिक अवकाश पर रहे। 
यह जानकारी माडल डिस्ट्रिक्ट बार के महामंत्री सतीश कुमार मौर्य ने दी।
 इस मौके पर राजेन्द्र प्रकाश पाण्डेय, विनोद कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक त्रिपाठी, जनार्दन प्रसाद श्रीवास्तव सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments