Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना के अमित तिवारी बने कृषि प्राविधिक सहायक:यूपीएसएसएससी परीक्षा में सामान्य वर्ग...

इकौना के अमित तिवारी बने कृषि प्राविधिक सहायक:यूपीएसएसएससी परीक्षा में सामान्य वर्ग से हुआ अंतिम चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर


इकौना बाईपास निवासी अमित तिवारी का उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा आयोजित कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती परीक्षा में अंतिम रूप से चयन हो गया है। उनका चयन सामान्य वर्ग (जनरल कैटेगरी) से हुआ है। अमित तिवारी, उमेश तिवारी के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा जगतजीत इंटर कॉलेज से प्राप्त की। चयन की सूचना मिलते ही परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शुभचिंतकों एवं परिचितों ने उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अमित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बड़े भाई संजय तिवारी के निरंतर मार्गदर्शन, माता-पिता के सहयोग तथा गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसके प्रति पूरी लगन के साथ प्रयास किया जाए तो कोई भी कठिन मंजिल हासिल की जा सकती है। बिना लक्ष्य निर्धारित किए किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करना संभव नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments