Homeजिला / लोकल (Local News)सिक्किम में फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए सेना ने चलाया ‘ऑपरेशन...

सिक्किम में फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए सेना ने चलाया ‘ऑपरेशन हिम सेतु’


गंगटोक। भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर ने उत्तरी सिक्किम के लाचेन में फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए ‘ऑपरेशन हिम सेतु’ चलाया है। भूस्खलन के कारण उत्तरी सिक्किम में लाचेन और चुंगथांग के बीच सड़क संपर्क बाधित हो गया है, जिससे क्षेत्र में यातायात प्रभावित हुआ है। 

इस स्थिति के मद्देनजर भारतीय सेना की पूर्वी कमान के तहत त्रिशक्ति कोर ने ‘ऑपरेशन हिम सेतु’ के साथ तेजी से प्रतिक्रिया दी है, जिसका उद्देश्य पहुंच बहाल करना और फंसे हुए पर्यटकों को बचाना है।

सेना के पीआरओ ने आज प्रेस बयान में कहा कि खराब मौसम और भारी बर्फबारी के बावजूद सैनिकों ने महत्वपूर्ण मार्ग खोले हैं और बचाव को संभव बनाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का संचालन किया है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), त्रिशक्ति कोर के सैनिकों के साथ समन्वय में लगातार सड़कों को साफ कर रहा है, बर्फ को साफ कर कठिन मौसम और इलाके में सड़क संपर्क बहाल कर रहा है। बचाव अभियान चरणबद्ध तरीके से चलाया जा रहा है। अब तक 135 पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 32 हल्के वाहनों और 10 मोटरसाइकिलों को भी निकाला गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments