Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती पुलिस ने साइबर ठगी के ₹1 लाख लौटाए:APK फाइल डाउनलोड करने...

बस्ती पुलिस ने साइबर ठगी के ₹1 लाख लौटाए:APK फाइल डाउनलोड करने पर हुई थी धोखाधड़ी, पीड़ित ने बोला थैंक्यू

#बस्ती_न्यूज

बस्ती पुलिस की साइबर सेल टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। एपीके फाइल डाउनलोड कराकर की गई साइबर ठगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने पीड़ित के खाते में 1,01,064 रुपये वापस कराए हैं। इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार को काफी राहत मिली है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी हर्रैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के नेतृत्व में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, गौर थाना के थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान और साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक रेवती रमण यादव की टीम ने इस मामले में तत्परता दिखाई। यह घटना गौर थाना क्षेत्र के सिकरी निवासी विजय कुमार पुत्र राम भवन के साथ हुई थी। 13 अप्रैल 2026 को साइबर ठगों ने उन्हें एक एपीके फाइल डाउनलोड कराकर 1,21,556 रुपये की ठगी कर ली थी। पीड़ित ने इस संबंध में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही गौर थाना साइबर सेल तुरंत सक्रिय हो गई। टीम ने तकनीकी जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए ठगी गई कुल रकम में से 1,01,064 रुपये वापस दिलाने में सफलता प्राप्त की। इस पूरी कार्रवाई में साइबर कर्मी कांस्टेबल दयानंद सिंह यादव और महिला कांस्टेबल प्रिया मिश्रा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। पीड़ित विजय कुमार ने बस्ती पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनकी तत्परता की सराहना की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments