बहराइच में भारत-नेपाल सीमावर्ती नगर पंचायत रुपईडीहा में तीसरे बड़े मंगलवार के अवसर पर विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। इन भंडारों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मलमास का यह मंगलवार अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस वर्ष यह विशेष संयोग लगभग 36 वर्षों बाद आया है, जिसके कारण क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा गया। भंडारों की शुरुआत महाबली बजरंगबली के पूजन और हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई। नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा भंडारे आयोजित किए गए। इनमें रामलीला चौराहा, चकिया रोड, दशहरा बाग, साकेत नगर, दीनदयाल नगर, आदर्श नगर और स्टेशन रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने जैसे प्रमुख स्थल शामिल थे। इन भंडारों में लहरपुरवा, निबिया, सहजना, केवलपुर, रानी पुरवा, मनरिया, सीतापुरवा, पंडित पुरवा, मोहनापुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। नेपाल से आने-जाने वाले यात्रियों ने भी भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन क्षेत्र में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।
रुपईडीहा में तीसरे बड़े मंगलवार पर भंडारा:श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया, भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












