Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ज्येष्ठ माह के आठवें मंगलवार को भंडारे का आयोजन:बूढ़ेश्वर नाथ मंदिर सहित...

ज्येष्ठ माह के आठवें मंगलवार को भंडारे का आयोजन:बूढ़ेश्वर नाथ मंदिर सहित कई स्थानों पर प्रसाद वितरण


ज्येष्ठ माह के आठवें मंगलवार को नगर में विभिन्न स्थानों पर भंडारे और प्रसाद वितरण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बूढ़ेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृपा राम वर्मा और ब्लॉक प्रमुख विजय वर्मा ने अखंड रामायण पाठ के समापन के बाद एक विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर डॉ. संतोष वर्मा, डॉ. निधि वर्मा और दिनेश वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। श्री विश्वनाथ मंदिर नानपारा में मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने भंडारे का आयोजन किया। इसमें राहुल कश्यप, हर्ष गुप्ता, अमित पाण्डेय, दिलीप जायसवाल और पुजारी पूरन मिश्र की उपस्थिति में प्रसाद वितरित किया गया। स्टेशन बाजार में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की जागृति महिला शाखा के नेतृत्व में भी भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें अनामिका टेकरीवाल, नमिता खेमका, सोनल टेकरीवाल, राशि शाह, निधि पोद्दार, क्षमा सिंघानिया, सरिता मनीरामका, विनीता मनीरामका और रोली मनीरामका सहित शाखा की सदस्य उपस्थित रहीं। अगैया स्थित सत्या टीवीएस एजेंसी में रजनीश रस्तोगी ने पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments