HomeHealth & Fitnessबंथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दहेज हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

बंथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दहेज हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। थाना बंथरा पुलिस टीम ने दहेज उत्पीड़न और हत्या के गंभीर मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महिला एवं बाल सुरक्षा अभियान के तहत की गई।जानकारी के अनुसार, 9 जून 2026 को वादी अमीन ने थाना बंथरा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री शालिमा बानो को उसके ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया और 8 जून 2026 को उसकी फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। इस मामले में थाना बंथरा में मु0अ0सं0 178/2026 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और दो टीमों का गठन किया। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 13 जून 2026 को ग्राम रहीमनगर पड़ियाना से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी

इरशाद (पति), उम्र 28 वर्ष
रज्जाक अली (ससुर), उम्र 60 वर्ष
रहमुन (सास), उम्र 55 वर्ष

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने की बात स्वीकार की है। उनका कहना है कि इसी उत्पीड़न के चलते पीड़िता ने आत्महत्या कर ली।

आगे की कार्रवाई

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है। मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments