आबकारी विभाग ने 4 मई 2026 की रात ठूठीबारी में बड़ी कार्रवाई करते हुए 149 बोतल विदेशी शराब बरामद की। इस दौरान तीन शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 वैभव कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ठूठीबारी मार्केट में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दिल्ली नंबर की एक मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा कार में हरियाणा की भारी मात्रा में शराब बरगदवा की ओर से आ रही है। सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने एसएसबी बरगदवा के साथ मिलकर ठूठीबारी मार्केट से लगभग एक किलोमीटर पश्चिम राजाबारी के पास सड़क पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद, बताई गई नंबर प्लेट DL8CY8503 वाली संदिग्ध कार वहां पहुंची, जिसे टीम ने रोक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार धीरेंद्र सिंह, सुधीर कुमार और उमेश कुमार सिंह की पहचान हुई। ये तीनों बिहार के सीतामढ़ी जनपद के निवासी हैं। कार की सीट के नीचे बने गुप्त चैंबर से विभिन्न ब्रांडों की कुल 149 बोतलें इंपोर्टेड श्रेणी की विदेशी मदिरा बरामद की गईं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि यह शराब हरियाणा के बल्लभगढ़ क्षेत्र से खरीदी गई थी। वे इसे तस्करी के जरिए बिहार ले जा रहे थे। उनकी योजना हरियाणा से गोरखपुर, नौतनवा होते हुए ठूठीबारी सीमा पार कर सीतामढ़ी पहुंचने की थी। आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने बताया कि बरामद शराब को मौके पर ही सील कर जब्त कर लिया गया। वाहन को आबकारी अधिनियम की धारा 72 के तहत जब्त करने की कार्रवाई शुरू की गई है। तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा संख्या 23/26 दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 16 मई तक के लिए रिमांड पर भेज दिया गया। वर्तमान में तीनों आरोपी जिला जेल में बंद हैं। आबकारी विभाग आरोपियों के संपर्कों और उनके नेटवर्क की गहन जांच कर रहा है, ताकि इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
ठूठीबारी में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई:149 बोतल विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












