HomeHealth & Fitnessइकाना स्टेडियम में IPL मैच के लिए बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी,...

इकाना स्टेडियम में IPL मैच के लिए बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई रूटों पर प्रतिबंध

लखनऊ। राजधानी में आज  इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मैच को देखते हुए यातायात पुलिस ने व्यापक डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था दोपहर 3 बजे से मैच समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।

मुख्य डायवर्जन व्यवस्था

कमता और शहीद पथ से सुल्तानपुर, रायबरेली और कानपुर रोड की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन किसान पथ और वैकल्पिक मार्गों से जाएंगे।
कानपुर रोड तिराहे से शहीद पथ होकर अन्य प्रमुख मार्गों पर जाने पर रोक रहेगी।
गोसाईगंज, अमूल डेयरी कट, उतरेठिया और हुसड़िया क्षेत्रों से आने-जाने वाले बड़े वाहनों और सामान्य यातायात के लिए विशेष डायवर्जन लागू रहेगा।
अहिमामऊ चौराहा और आसपास के क्षेत्रों में कई मार्गों पर यू-टर्न और प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
प्लासियो और इकाना स्टेडियम की ओर कई मार्गों से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह नियंत्रित की जाएगी।

यातायात दबाव और सलाह

पुलिस ने बताया कि दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक शहीद पथ पर भारी ट्रैफिक दबाव रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और शहीद पथ से बचें।

विशेष निर्देश

स्टेडियम पार्किंग के लिए वाहन केवल अहिमामऊ और निर्धारित मार्गों से ही जाएंगे
भारी वाहनों पर मैच समाप्ति तक प्रतिबंध रहेगा
एम्बुलेंस, फायर सर्विस और आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी
किसी भी समस्या के लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 जारी किया गया है
भारी वाहनों की नो-एंट्री मैच समाप्ति के बाद भी यातायात सामान्य होने तक जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments