Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में स्कूल में मिला अधेड़ का शव:15 दिन से लापता था,...

बहराइच में स्कूल में मिला अधेड़ का शव:15 दिन से लापता था, मृतक के भाई का दावा- मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी


बैवाही चौकी क्षेत्र के रामपुर धोबिया हार गांव के बाहर स्थित किसान इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार सुबह एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव की पहचान बदलू पाल पुत्र रामचरन, निवासी रामपुर धोबिया हार के रूप में की। मृतक के भाई छोटे लाल ने बताया कि बदलू पिछले करीब 15 दिनों से घर से लापता था। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके कारण वह अक्सर इधर-उधर भटकता रहता था। ग्रामीणों के अनुसार शव की हालत बेहद खराब थी। आशंका जताई जा रही है कि किसी जानवर ने शव के एक पैर को क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिससे घटनास्थल का दृश्य और भी भयावह हो गया। घटना की सूचना पर चौकी बैवाही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिली है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments