Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खड़ी टेम्पू से टकराई बाइक, एक युवक घायल:महराजगंज में बड़हरा मार्ग पर...

खड़ी टेम्पू से टकराई बाइक, एक युवक घायल:महराजगंज में बड़हरा मार्ग पर हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया


श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बड़हरा बरईपार मार्ग पर बुधवार को मरुवा टोला के पास एक खड़ी टेम्पू में तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बलुवाभार निवासी अलीमुद्दीन पुत्र मुराद (30 वर्ष) घायल हो गया। वह बाइक चला रहा था। जिस टेम्पू से टक्कर हुई, वह प्याज बेचकर श्यामदेउरवा की ओर लौट रहा था। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अश्वनी गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल अलीमुद्दीन को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments