Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में चौकीदार के बेटे का शव मिला:खेत के छप्पर में फंदे...

बस्ती में चौकीदार के बेटे का शव मिला:खेत के छप्पर में फंदे से लटका था, गमछे से लगाया फंदा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र स्थित देईसांड़ गांव में बुधवार को एक 17 वर्षीय किशोर का शव खेत में बने छप्पर में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान देईसांड़ निवासी श्याम बाबू पुत्र राम आशीष के रूप में हुई है। श्याम बाबू के पिता राम आशीष लालगंज थाना में चौकीदार के पद पर तैनात हैं। वह आमतौर पर अपने बेटे श्याम बाबू के साथ गांव के बाहर खेत में बने छप्पर में ही सोते थे। मंगलवार को राम आशीष पड़ोसी जनपद संत कबीर नगर के महुली थाना क्षेत्र में एक रिश्तेदारी के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। परिजनों के अनुसार, श्याम बाबू रात में भोजन करने के बाद अकेले छप्पर में सोने चला गया था। देर रात जब राम आशीष कार्यक्रम से लौटे और छप्पर में पहुंचे, तो उन्होंने बेटे का शव गमछे के सहारे बड़ेर से लटका देखा। परिजनों ने तुरंत श्याम बाबू को फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। श्याम बाबू चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था, और उसके दो बड़े भाइयों की शादी हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक विनय पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments