श्रावस्ती जिले के इकौना-पयागपुर मार्ग पर मदारा चौकी के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, इकौना थाना क्षेत्र के मदारा चौकी निवासी रामेश्वर किसी काम से जा रहे थे। मदारा चौकी के निकट इकौना-पयागपुर मार्ग पर पहुंचते ही उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तत्काल रामेश्वर को एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है।
मदारा चौकी के पास बाइक पलटी, युवक गंभीर घायल:इकौना-पयागपुर मार्ग पर हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












