HomeUncategorizedअमर उजाला द्वारा जिला चिकित्सालय भिनगा में आयोजित रक्तदान शिविर का आयोजन...

अमर उजाला द्वारा जिला चिकित्सालय भिनगा में आयोजित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

 

 

 

शिविर में 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

श्रावस्ती।अमर उजाला द्वारा जिला चिकित्सालय भिनगा में आयोजित रक्तदान शिविर में 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह तथा एसएसबी के उप कमांडेंट पीयूष सिन्हा उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिकारियों ने रक्तदान करने वाले एसएसबी जवानों की सराहना करते हुए उनके इस मानवीय एवं प्रेरणादायक कार्य की प्रशंसा की।अधिकारियों ने कहा कि एसएसबी के जवान सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। रक्तदान कर जवानों ने मानव सेवा और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया है।

सभी अधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आमजन से भी स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments