श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में NH-730 पर गोविंदपुर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बुलेरो ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बाइक पर सवार महिला समेत तीन लोग और दूसरी बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एम्बुलेंस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) इकौना ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। चिकित्सकों ने घायलों में से एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। टक्कर मारने के बाद बुलेरो चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
इकौना में बुलेरो ने दो बाइकों को मारी टक्कर:हादसे में महिला समेत पांच लोग घायल, एक गंभीर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












