Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर:युवक का पैर कुचला,...

श्रावस्ती में बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर:युवक का पैर कुचला, गंभीर हालत में रेफर


श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। धूमबोझी की ओर जा रहे युवक को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसका दाहिना पैर बुरी तरह कुचल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अपनी बाइक से धूमबोझी जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक बाइक समेत सड़क किनारे जा गिरा और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल युवक दर्द से कराह रहा था। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। घायल को पहले जिला अस्पताल भिनगा ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बहराइच अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर सोनवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में ले लिया। हालांकि, बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल युवक की पहचान नासिरगंज निवासी साहिबे आलम के रूप में हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments