शोहरतगढ़ के तुलसियापुर चौराहे पर लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई। युवाओं ने मंगलवार देर शाम कैंडल मार्च निकालकर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। यह कैंडल मार्च तुलसियापुर चौराहे पर स्थित बड़ौदा यूपी बैंक से स्टेट बैंक तक निकाला गया। सभा में लखनऊ के कोचिंग सेंटर में 15 छात्रों के असामयिक निधन पर नम आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर नगर पंचायत बढ़नी के चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने कहा कि इस दुखद घटना से पूरा देश दुखी है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों के परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में चेयरमैन सुनील अग्रहरि के साथ अनिल अग्रहरि, अशोक पासवान, भोला प्रधान, अशोक अग्रहरि, गुलाम रसूल, जितेंद्र, बरकत, अमित मौर्या, कलीम, गोपाल तिवारी और हनुमान सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
तुलसियापुर में लखनऊ अग्निकांड को लेकर कैंडल मार्च:युवाओं ने कोचिंग सेंटर आग में मृत छात्रों को दी श्रद्धांजलि
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












