#बस्ती_न्यूज
उत्तर प्रदेश के नगर थाना क्षेत्र के नेऊरीगाढ़ा कुसरौत गांव में एक युवती से घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के परिवार पर हमला कर दिया। इस मामले में नगर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने नगर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 6 मई की सुबह करीब 10 बजे गांव के विशाल राजभर अपने साथियों गणेश राजभर, सुरेंद्र, सूरज और सिकंदर के साथ उनके घर में घुस आए। आरोप है कि विशाल राजभर ने पीड़िता को जबरन पकड़कर घर से बाहर ले जाने का प्रयास किया और गलत नीयत से उसके साथ अभद्रता की। जब परिजनों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और हाथ-पैरों से उन पर हमला कर दिया। इस मारपीट में पीड़ित, उनकी मां और बहन घायल हो गईं। घायलों के सिर, हाथ, पैर और गले में चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर विशाल राजभर, गणेश राजभर, सुरेंद्र, सूरज और सिकंदर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी नगर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक रामनीज यादव को सौंपी गई है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, परिवार पर हमला:विरोध करने पर मारपीट, पांच आरोपियों पर केस दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












