लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र में एक्सिस बैंक की उप शाखा प्रबंधक श्वेता गुप्ता का पर्स चोरी हो गया। यह घटना 4 मई 2026 को तब हुई जब वह ई-रिक्शा से अपने घर जा रही थीं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
श्वेता गुप्ता, जो वृंदावन योजना के सेक्टर 17 स्थित B-706 कासा ग्रीन्स एक्सोटिका की निवासी हैं, तेलीबाग स्थित एक्सिस बैंक में उप शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि बैंक से घर लौटते समय नहर पुलिया के पास सेक्टर 17 डिवाइडर के निकट ई-रिक्शा से उतरते ही एक अज्ञात व्यक्ति ने उनका बैग चुरा लिया।
चोरी हुए पर्स में उनके निजी सामान के साथ-साथ बैंक की चाबी, एक पेन, आधार कार्ड, कुछ नकद रुपये और उनका पहचान पत्र (आईडी कार्ड) भी था। पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम चोरों की तलाश में जुट गई है।












