HomeHealth & Fitnessजाट व गुर्जर महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी की कड़ी निंदा, माफी की...

जाट व गुर्जर महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी की कड़ी निंदा, माफी की मांग

बिजनौर। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष चौधरी अमन सिंह तथा अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के प्रदेश सचिव डॉ. विकुल मलिक ने समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा सार्वजनिक सभा में जाट व गुर्जर समुदाय की महिलाओं को लेकर दिए गए कथित अमर्यादित बयान की कड़ी निंदा की है।

दोनों नेताओं ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि जनपद बिजनौर का समस्त जाट एवं गुर्जर समाज इस बयान की घोर शब्दों में निंदा करता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध इस प्रकार की टिप्पणी न केवल जाट और गुर्जर समुदाय, बल्कि पूरे देश की मातृशक्ति का अपमान है।

उन्होंने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व से मामले का संज्ञान लेने की मांग करते हुए कहा कि संबंधित नेता को अपनी महिला विरोधी सोच और बयान के लिए सार्वजनिक रूप से मातृशक्ति से माफी मांगनी चाहिए। नेताओं ने कहा कि इस तरह की अमर्यादित टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द और महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाती हैं, जिन्हें किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments