Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप:बस्ती में तीन नामजद आरोपियों...

युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप:बस्ती में तीन नामजद आरोपियों पर गौर थाने में केस दर्ज

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के गौर थाना क्षेत्र में एक युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला तरैनी गांव निवासी रंजीत की ट्रेन से कटकर हुई मौत से जुड़ा है। पुलिस ने मृतक रंजीत के पिता बाबूलाल की तहरीर पर गौर थाने में एफआईआर संख्या 0125/2026 दर्ज की है। यह मुकदमा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 108 (आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण) और धारा 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत पंजीकृत किया गया है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि प्रकाश, राधा और एक अन्य व्यक्ति द्वारा रंजीत को लगातार प्रताड़ित और धमकाया जा रहा था। इस उत्पीड़न के कारण रंजीत मानसिक रूप से परेशान था। आरोप है कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर रंजीत ने टिनिच रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। गौर थाना पुलिस ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अतुल अंजान ने बताया कि मामले की विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments