रामनगर सेमरा। राहुल सेवा संस्थान, लखनऊ की ओर से सांस्कृतिक, सामाजिक एवं शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवाबगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ढोडे़ गांव में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को शिक्षा और कृषि के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के संयोजक सूर्यास मिश्रा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई-लिखाई जीवन में आगे बढ़ने और ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम है। उन्होंने बच्चों को अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा गैरकानूनी है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों को कृषि कार्य की जानकारी दी गई और विशेष रूप से बच्चियों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। लखनऊ से आई टीम के कलाकारों ने अपने प्रभावशाली प्रदर्शन से बच्चों को संदेश दिया। कार्यक्रम में फुरकान अंसारी, जरीन अंसारी, बाल कलाकार निहारिका वर्मा सहित अन्य कलाकारों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राम सिंह, शिक्षक रामचंद्र चौधरी, गीता देवी समेत विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
नुक्कड़ नाटक से बच्चों को शिक्षा-कृषि के प्रति किया जागरूक:रामनगर सेमरा के प्राथमिक विद्यालय में राहुल सेवा संस्थान ने किया आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












