HomeUncategorizedजनसेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध बलरामपुर पुलिस की आपातकालीन सेवा यूपी-112...

जनसेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध बलरामपुर पुलिस की आपातकालीन सेवा यूपी-112 पीआरबी टीम ने दिव्याग बालक को खोजकर सकुशल माता-पिता एवं परिजनों के सुपुर्द किया गया*

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* द्वारा जनपदीय यूपी-112 को न्यूनतम रिस्पांस टाइम में घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में तथा *अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पांडेय* के पर्यवेक्षण में यूपी-112 पीआरबी-6977 द्वारा मौके पर पहुंचकर बच्चा को खोजा गया और उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया ।

*संक्षिप्त विवरण* दिनांक 22.06.2026 को समय 22:43 बजे इवेंट संख्या 36667 पर कॉलर जाहिद अली (मोबाइल नंबर 6306745539) द्वारा सूचना दी गई कि नंदनगर, थाना गौरा चौराहा, जनपद बलरामपुर क्षेत्र से 17 वर्षीय बालक (गुलाबी शर्ट एवं काला लोअर पहने हुए) गुम हो गया है तथा तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होते ही पीआरबी-6977 की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। खोजबीन एवं पूछताछ के दौरान एक बालक मिला, जो मानसिक दिव्यांग प्रतीत हो रहा था। पूछताछ करने पर उसकी पहचान…… निवासी ग्राम गोदहना सिसहना, थाना गौरा चौराहा, जनपद बलरामपुर के रूप में हुई।

पुलिस टीम द्वारा बालक को सकुशल उसके परिजनों के पास पहुंचाकर सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने बलरामपुर पुलिस एवं यूपी-112 की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।

*पीआरबी-6977 टीम*
1. कमांडर – हेड कांस्टेबल शमशाद अहमद
2. सब कमांडर – कांस्टेबल मानेंद्र सिंह
3. चालक – होमगार्ड रक्षा राम तिवारी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments