#बस्ती_न्यूज
बस्ती में मंगलवार शाम बच्चे को काला कहने पर महिलाओं में विवाद हो गया। पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं के बीच कहासुनी के बाद एक महिला ने दूसरी पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला रुधौली थाना क्षेत्र के बभनी मिश्रा गांव का है। महुआ बैरियहवा गांव निवासी मोहम्मद रईस की पत्नी खुशनुमा और मोहम्मद अयूब की पत्नी माजिदा आमने-सामने रहती थीं। मंगलवार शाम खुशनुमा अपने बच्चों को बुला रही थी। इसी दौरान उसने ‘काला’ शब्द का इस्तेमाल किया। माजिदा को लगा कि उसके बच्चों को ताना दिया जा रहा है। इसी बात पर दोनों महिलाओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान खुशनुमा घर से चाकू लेकर आई और माजिदा के पेट में वार कर दिया। चाकू लगने से माजिदा गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत संतकबीरनगर जिले के सेमरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ कुलदीप सिंह और प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी महिला खुशनुमा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बच्चों को ‘काला’ कहने पर विवाद,महिला की चाकू मारकर हत्या:बस्ती में आरोपी पड़ोसन हिरासत में, हाथापाई में पेट पर किया वार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












