Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मैनभरिया पेट्रोल पंप पर ईंधन के लिए उमड़ी भीड़:प्रशासन की मौजूदगी में...

मैनभरिया पेट्रोल पंप पर ईंधन के लिए उमड़ी भीड़:प्रशासन की मौजूदगी में भी घंटों देरी से हुआ वितरण


खुनियाव ब्लॉक के मैनभरिया स्थित राहुल ऑटोमोबाइल्स पेट्रोल पंप पर ईंधन के लिए सैकड़ों वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। 21 अप्रैल 2026 की शाम 5 बजे से ही लोग पेट्रोल और डीजल आने की खबर सुनकर पंप पर जुटने लगे थे, लेकिन प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद देर रात तक वितरण शुरू नहीं हो सका। पेट्रोल पंप मालिक राहुल ने बताया कि प्रशासन की मौजूदगी के बिना ईंधन का वितरण संभव नहीं था। सूचना मिलने पर 112 नंबर की पुलिस गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन इसके बावजूद पेट्रोल और डीजल का वितरण तुरंत शुरू नहीं हो सका और लोग घंटों इंतजार करते रहे। यह स्थिति रात लगभग 11 बजे तक बनी रही, जब तक ईंधन नहीं बांटा जा सका। पंप मालिक ने लोगों को अगले दिन सुबह वितरण शुरू होने की जानकारी दी, जिसके बाद लोग धीरे-धीरे अपने घरों को लौट गए। अगले दिन, 22 अप्रैल 2026 को सुबह 5 बजे से ही एक बार फिर लोगों की भीड़ पेट्रोल और डीजल लेने के लिए जमा होने लगी। कुछ समय बाद पेट्रोल कर्मी के पहुंचने के बाद ईंधन का वितरण शुरू हो गया। हालांकि, सूचना मिलने तक भी पंप पर भीड़ कम नहीं हुई थी और लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए लाइनों में लगे हुए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments