श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक
राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम आलोक कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली भिनगा राज प्रकाश सिंह एवं साइबर सेल प्रभारी उ0नि0 मनोज यादव की टीम द्वारा साइबर ठगी के एक प्रकरण में सफल कार्यवाही करते हुए पीड़ित के बैंक खाते में ठगी गई ₹2,000 की संपूर्ण धनराशि वापस कराई गई।
संक्षिप्त विवरण वादी विपिन सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी मुर्तिहा भयापुरवा, थाना भिनगा, जनपद श्रावस्ती द्वारा दिनांक 11.11.2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया था कि अज्ञात साइबर ठग द्वारा यूपीआई (UPI) के माध्यम से उनके खाते से ₹2,000 की धोखाधड़ी कर ली गई है।
शिकायत प्राप्त होने पर साइबर सेल थाना कोतवाली भिनगा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एमआरएम पोर्टल (Money Restoration Module) के माध्यम से पीड़ित के खाते से ठगी गई ₹2,000 की संपूर्ण धनराशि वापस कराई गई, जिससे पीड़ित को पूर्ण आर्थिक राहत प्राप्त हुई।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम
1. राज प्रकाश सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
2. उ0नि0 मनोज यादव, साइबर सेल प्रभारी, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
3. का0 अमरजीत शर्मा, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
4. का0 प्रमोद कुमार, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
साइबर सेल थाना कोतवाली भिनगा द्वारा साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में ठगी गई ₹2,000 की संपूर्ण धनराशि कराई गई वापस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












