#बस्ती_न्यूज
बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे पर एक बुजुर्ग का शव मिला। बिहरा गेट और महाराजगंज पेट्रोल पंप के बीच डिवाइडर किनारे मिले इस शव की पहचान बाद में हर्रैया थाना क्षेत्र के नारायनपुर तिवारी गांव निवासी जयप्रकाश मिश्र उर्फ बुद्धू (लगभग 50 वर्षीय) के रूप में हुई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सुबह करीब 6 बजे राहगीरों ने डिवाइडर किनारे शव पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने हर्रैया पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शुरुआती तौर पर मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से शव की शिनाख्त जयप्रकाश मिश्र उर्फ बुद्धू के रूप में हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी। मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
नेशनल हाईवे पर मिला बुजुर्ग का शव:हर्रैया का रहने वाला है, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












