जगदीशपुर राजा टोला कोइलरहा गांव में बुधवार सुबह नहर की पुलिया के नीचे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर राजा गांव निवासी जसवंत (32) पुत्र शिवकुमार के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। परिजनों के अनुसार, जसवंत मंगलवार शाम करीब 4 बजे घर से सब्जी लेने बाजार जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बुधवार सुबह गांव के कुछ लोग भैंस चराने नहर की ओर गए, जहां उन्होंने पुलिया के नीचे जसवंत का शव देखा। उन्होंने तत्काल गांव वालों और परिजनों को इसकी सूचना दी।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि जसवंत के सिर और नाक पर गंभीर चोट के निशान थे। नाक और सिर से खून बह रहा था, और घटनास्थल पर भी खून के छींटे पड़े थे। इन स्थितियों को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के पिता शिवकुमार ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नहर पुलिया के नीचे मिला युवक का शव:सिद्धार्थनगर में हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम हाउस पर जुटे ग्रामीण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












