Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सेमरौना में 'जल अर्पण' कार्यक्रम आयोजित:जल संरक्षण के महत्व पर हुई विस्तृत...

सेमरौना में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम आयोजित:जल संरक्षण के महत्व पर हुई विस्तृत चर्चा, दूसरों को प्रेरित करने के संकल्प लिया


बहराइच के विकासखंड विशेश्वरगंज की ग्राम सभा सेमरौना में जल जीवन मिशन के तहत ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश संस्कृत माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं राज्य अध्यापक पुरस्कृत शिक्षक पंडित कृष्ण मोहन शुक्ला रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के महत्व पर विस्तृत चर्चा करना था। उपस्थित लोगों को बताया गया कि मानव जीवन में जल का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है और इसका संरक्षण करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर जल निगम विभाग के अधिकारी यदुनाथ तिवारी (ए.ई.), अभय प्रताप सिंह (जे.ई.), पंप संचालक वासुदेव तिवारी ऑपरेटर, पीएनसी ब्लॉक अध्यक्ष प्रभात दीक्षित, सीएम पीएनसी उपेंद्र सिंह, पीएनसी अभिनव मिश्रा, नंद कुमार शुक्ला, रामपाल सोनकर, राम भवन सोनकर और विपुल तिवारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि पंडित कृष्ण मोहन शुक्ला का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में शुक्ला ने कहा कि जल जीवन के लिए अत्यंत लाभकारी है, इसलिए इसका संरक्षण कर इसे बचाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने लोगों को “जल है सोना, इसे कभी न खोना” और “जल की सुरक्षा, देश की सुरक्षा नमामि गंगे” जैसे संदेश दिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments