Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)निचलौल में डीएफओ ने आरा मशीन पर मारा छापा:सात बोटा अवैध साखू...

निचलौल में डीएफओ ने आरा मशीन पर मारा छापा:सात बोटा अवैध साखू की लकड़ी बरामद


निचलौल में डीएफओ ने शुक्रवार को एक आरा मशीन पर छापा मारा। यह आरा मशीन सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल वन रेंज क्षेत्र में स्थित दामोदरी पोखरा के पास संचालित थी। इस कार्रवाई के दौरान साखू की सात बोटा अवैध लकड़ी बरामद की गई। डीएफओ निरंजन सुर्वे को मुखबिर से सूचना मिली थी कि साहू आरा मशीन पर चिरान के लिए अवैध लकड़ी लाई गई है। इसी सूचना के आधार पर वन कर्मियों और पुलिस टीम के साथ आरा मशीन पर पहुंचकर जांच की गई। जांच के दौरान पता चला कि कोठीभार थाना क्षेत्र के बेलवा निवासी संतराज और मोलहू ने बिना परमिट के ग्रामीण क्षेत्र से साखू का एक पेड़ काटा था। इसी पेड़ की कुल सात बोटा लकड़ी चिरान के लिए साहू आरा मशीन पर लाई गई थी। मौके पर मौजूद आरा मशीन संचालक साह मोहम्मद से लकड़ियों के संबंध में पूछताछ की गई और अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। डीएफओ ने वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव को मामले की आगे की कार्रवाई के लिए जांच कर कार्यालय में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जांच पूरी होने तक आरा मशीन को बंद रखने का निर्देश भी संचालक को दिया गया है। कार्रवाई के दौरान वन सुरक्षा टीम भी मौजूद थी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments