श्रावस्ती जनपद के विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर भगवानपुर के मजरा कोरीपुरवा में ग्रामीण जलभराव और भारी कीचड़ के कारण मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। गांव के मुख्य मार्ग पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। परेशान ग्रामीणों ने अब जिला पंचायत अध्यक्ष को शिकायती पत्र भेजकर सड़क और नाली निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, कोरीपुरवा के मुख्य मार्ग पर पूर्व प्रधान बिहारी लाल के घर से लेकर राजेंद्र मौर्य के पालेसर तक (लगभग 200 मीटर) का रास्ता कच्चा और जर्जर है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मुख्य मार्ग का निर्माण न होने से हल्की सी बरसात होते ही पूरी सड़क तालाब में बदल जाती है। समस्या का मुख्य कारण यह है कि इस जर्जर मार्ग के आगे का हिस्सा आर.सी.सी. (RCC) रोड बनाकर ऊंचा कर दिया गया है, लेकिन इस 200 मीटर के टुकड़े को छोड़ दिया गया। आगे की सड़क ऊंची होने और नाली की कोई व्यवस्था न होने के कारण पूरे मोहल्ले के पानी का निकास रुक गया है। जल निकासी न होने से सारा पानी इसी कच्चे रास्ते पर जमा हो जाता है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने यहां आर.सी.सी., इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण की मांग की है। इस गंभीर समस्या को लेकर जब ग्राम पंचायत अधिकारी (सचिव) मनीष यादव से दूरभाष पर बात की गई, तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए अगले दो दिनों के भीतर मौके पर अस्थाई या वैकल्पिक व्यवस्था करा दी जाएगी, जिससे जलभराव और कीचड़ की समस्या से फौरी राहत मिल सके। इसके बाद स्थाई सड़क और नाली निर्माण के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
श्रावस्ती के कोरीपुरवा में आवागमन में दिक्कत:लक्ष्मणपुर-भगवानपुर में नाली न होने से जलभराव, ग्रामीण परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












