- जिलाधिकारी तेरे तानाशाही नहीं चलेगी के नारों से गूंजा कलेक्ट्रेट ,डीएम कार्यालय के बाहर सैकड़ों लोगों ने किया भारी प्रदर्शन
- महिलाओं ने कहा अधिकारी पहिनले चड़ियां
हमीरपुर। कानपुर सागर हाईवे पर बार-बार होने वाले हादसों के खिलाफ राजनीतिक दलों और संगठनों ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। डीएम से मिलने से मना करने पर प्रदर्शनकारियों का आक्रोश बढ़ गया। कानपुर सागर हाईवे 34 में आए दिन होने वाले हादसों को लेकर सर्वदलीय राजनीतिक दलों और गैर राजनीतिक संगठनों ने डीएम कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में आक्रोश तब और गहरा गया जब डीएम ने उनसे मिलने से मना कर दिया।
डीएम कार्यालय के बाहर ही प्रदर्शन शुरू हो गया और नारेबाजी होने लगी। महिला प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अधिकारी जब समस्या का समाधान नहीं कर सकते हैं तो हाथों में चूड़ियां पहने ले। जिलाधिकारी जब समस्याओं को नहीं सुनना चाहते हैं तो फिर जिले में रहने की क्या जरूरत है।
प्रदर्शनकारी भी डीएम को ही ज्ञापन देने में अड़े हुए हैं। प्रदर्शनकारियो ने ज्ञापन न लेने पर जिलाधिकारी के खिलाफ लंबा आंदोलन करने की बात कही है उनका कहना है कि जब जिलाधिकारी जनता की बात नहीं सुनना चाहते हैं। तो हम आंदोलन के माध्यम से अपनी बात कहेंगे और यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी। प्रदर्शनकारियो कहना है कि जिले के जिम्मेदार अधिकारियों का रवैया जनता के प्रति अच्छा नहीं है। जन समस्याओं के प्रति उनका समाधान करने का तरीका व्यवहार संतोषजनक नहीं है ,इसे लोगो में खासी नराजगी है।












