Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बीपीएससी में चयनित हुईं दिव्या पाठक, गांव पहुंचने पर स्वागत:परिवार और ग्रामीणों...

बीपीएससी में चयनित हुईं दिव्या पाठक, गांव पहुंचने पर स्वागत:परिवार और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन, क्षेत्र में खुशी की लहर

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के पूरेभूप चकोही गांव की बेटी दिव्या पाठक ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके चयन की खबर से परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गुरुवार देर रात अपने घर रामजानकी मार्ग पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। दिव्या पाठक, कपिल देव पाठक की पुत्री हैं। घर पहुंचते ही परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। लोगों ने उनकी इस उपलब्धि को गांव और क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। स्वागत समारोह के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने दिव्या को शुभकामनाएं दीं। सफलता का श्रेय परिवार को दिया इस अवसर पर दिव्या पाठक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार के सदस्यों को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग, मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन के कारण ही वह इस मुकाम तक पहुंच सकी हैं। उन्होंने युवाओं को कठिन परिश्रम और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश भी दिया। पूरेभूप चकोही गांव पहुंचने से पहले विशेश्वर गंज बाजार में भी दिव्या पाठक का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वहां उपस्थित लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डॉ. राजवंत प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान धर्मराज चौरसिया, उमेश सिंह, राणा रितेश सिंह, प्रधान विनोद पाठक, कृष्ण मोहन पाठक, डिम्पल सिंह, लल्लन पांडेय, अमन प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दिव्या की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments