#बस्ती_न्यूज
बस्ती में इंटर में इस साल जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ममता एजुकेशनल एकेडेमी, येरता सिकंदरपुर की छात्रा दिव्यांशी श्रीवास्तव ने 500 में से 466 अंक प्राप्त कर 93.20 प्रतिशत के साथ जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया है। दिव्यांशी की इस उपलब्धि से उनके विद्यालय परिवार और परिजनों में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। दिव्यांशी ने बताया कि नियमित पढ़ाई और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही उनकी सफलता का मूल मंत्र रहा। एसआरबीपीजीएम इंटर कॉलेज, फ्रेंडली बस्ती के छात्र सिद्धार्थ मिश्रा ने 461 अंक (92.20 प्रतिशत) प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। सिद्धार्थ ने अपनी सफलता के पीछे अनुशासन और निरंतर मेहनत को मुख्य कारण बताया। तीसरे स्थान पर दीनानाथ चौधरी राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज, रूधौली दयानगर की छात्रा सकुंतला रहीं। उन्होंने 459 अंक हासिल कर 91.80 प्रतिशत प्राप्त किए। उनकी इस सफलता से परिवार और विद्यालय में उत्साह देखा गया। परिणाम घोषित होने के बाद मेधावी छात्रों के घरों में जश्न का माहौल रहा। विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
दिव्यांशी श्रीवास्तव ने इंटरमीडिएट परीक्षा में किया जिला टॉप:बस्ती में 93.20% अंक हासिल कर पाई सफलता, 500 में से 466 अंक मिले
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












