Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डीएम ने महराजगंज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया:स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार...

डीएम ने महराजगंज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया:स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए, आयुष्मान वार्ड में केवल दो मरीज मिलने पर जताई नाराजगी


महराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने जिला संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ट्रामा सेंटर, आयुष्मान वार्ड, सिटी स्कैन कक्ष, एसएनसीयू और पीकू वार्ड सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों की उपस्थिति व कार्यप्रणाली की जानकारी ली। सीएमएस डॉ. ए.के. द्विवेदी ने जिलाधिकारी को बताया कि जिला अस्पताल में वर्तमान में 48 चिकित्सक और 108 स्टाफ नर्स कार्यरत हैं। निरीक्षण के दौरान आयुष्मान वार्ड में केवल दो मरीज मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बेड ऑक्युपेंसी बढ़ाने के निर्देश दिए और कहा कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र मरीजों को मिलना चाहिए।
जिलाधिकारी ने पीकू वार्ड में भी मरीजों की कम संख्या पर चिंता जताई और सुविधाओं के बेहतर उपयोग तथा मरीजों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं, एसएनसीयू में मरीजों की संख्या और उपलब्ध बेड की स्थिति का अवलोकन करने के बाद उन्होंने शासन से अतिरिक्त बेड स्वीकृत कराने के लिए पत्राचार करने को कहा। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने नवनिर्मित क्रिटिकल केयर अस्पताल में आवश्यक स्टाफ की तैनाती और आधुनिक मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं और साफ-सफाई की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने रैन बसेरे की व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा अस्पताल परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि जिला अस्पताल जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ है, इसलिए यहां आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार और आवश्यक सुविधाएं मिलनी चाहिए। विभिन्न क्षेत्रों से सीधे जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों से बातचीत के बाद जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद, सीएमएस डॉ. ए.के. द्विवेदी, एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार, डॉ. ए.बी. त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments