#बस्ती_न्यूज
बस्ती में ढाई साल की एक बच्ची के गले में फंसा पांच रुपये का सिक्का डॉक्टरों ने बिना ऑपरेशन सफलतापूर्वक निकाल दिया है। कटरा पानी टंकी निवासी विनय कुमार त्रिपाठी की पुत्री अवंतिका त्रिपाठी के साथ यह घटना एक सप्ताह पहले खेल-खेल में हुई थी। सिक्का फंसने के बाद बच्ची के परिजन उसे लेकर स्थानीय डॉक्टरों के पास पहुंचे। कई प्रयासों के बावजूद सिक्का बाहर नहीं निकल सका। परिजनों ने घरेलू उपाय के तौर पर केला आदि खिलाकर भी सिक्का निकालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई थी। बच्ची की हालत में सुधार न होने पर उसे बस्ती स्थित टी एन मेमोरियल हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां जीएमयू के डॉ. गया प्रसाद शुक्ला (डीएम गैस्ट्रो) ने अपनी टीम के साथ एंडोस्कोपी तकनीक का उपयोग कर सिक्के को सुरक्षित बाहर निकाला। डॉक्टरों की इस कुशलता और तत्परता से बच्ची को बड़ी राहत मिली। परिजनों ने भी राहत की सांस ली। इस सफल उपचार के लिए चिकित्सकों की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
ढाई साल की बच्ची के गले में फंसा सिक्का:डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी से बिना ऑपरेशन सफलतापूर्वक निकाला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












