#बस्ती_न्यूज
दैनिक भास्कर में प्रमुखता से प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला। किसानों की समस्या को उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया और चौधरी चरण सिंह अयोध्या पंप नहर में पानी छोड़ दिया गया। नहर में पानी पहुंचने से क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली है। अब जल्द ही चरणबद्ध तरीके से अन्य नहरों में भी पानी छोड़ा जाएगा, जिससे खरीफ फसलों की सिंचाई सुचारु रूप से हो सकेगी। चौधरी चरण सिंह अयोध्या पंप नहर में पानी छोड़ दिया गया है। नहर में पानी आने से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिली है। यह नहर विक्रमजोत विकास खंड के भोसिया, कन्हईपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से होकर गुजरती है। लंबे समय से सूखी पड़ी नहर में पानी पहुंचने से भीषण गर्मी और पानी की कमी से प्रभावित हो रही धान की नर्सरी, गन्ना, मक्का और अन्य खरीफ फसलों की सिंचाई अब सुचारु रूप से हो सकेगी। किसानों का कहना है कि समय पर नहर में पानी आने से धान की रोपाई में तेजी आएगी और फसलों को सूखने से बचाया जा सकेगा। क्षेत्र के किसानों ने नहर में पानी छोड़े जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए नियमित जलापूर्ति की मांग की है। सरयू नहर खंड के अधिशासी अभियंता दिनेश मोहन ने बताया कि जल्द ही सभी नहरों में चरणबद्ध तरीके से पानी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्य नहर से एक-एक सप्ताह के अंतराल पर शाखा नहरों में पानी छोड़ा जाएगा, जिससे किसानों को खरीफ फसलों की सिंचाई में कोई परेशानी न हो और उन्हें पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
दैनिक भास्कर की खबर का असर:हर्रैया में चौधरी चरण सिंह अयोध्या पंप नहर में पानी छोड़ा गया, किसानों को सिंचाई में मिलेगी राहत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












