इटवा तहसील क्षेत्र स्थित नगर पंचायत बिस्कोहर के दोपेड़उवा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया। सोमवार को शिविर के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से दक्ष करने पर जोर दिया गया। मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने सोशल मीडिया के साथ-साथ विशेष रूप से ‘सरल ऐप’ और ‘नमो ऐप’ के उपयोग की विस्तृत जानकारी साझा की। अपने संबोधन में डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए ‘सरल ऐप’ एक महत्वपूर्ण सेतु है। इसके माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रियता, डेटा प्रबंधन और बूथ स्तर की रिपोर्टिंग सीधे पार्टी नेतृत्व तक पहुँचती है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से अनिवार्य रूप से इस ऐप को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करने और इसके विभिन्न फीचर्स को समझने का आग्रह किया। पूर्व मंत्री ने बताया कि ‘नमो ऐप’ के जरिए केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उसे जनता तक पहुँचाना अब और भी आसान हो गया है। उन्होंने जोर दिया कि आज के युग में स्मार्टफोन और सोशल मीडिया ऐसे प्रभावी उपकरण हैं, जिनके सही इस्तेमाल से विपक्ष के नकारात्मक एजेंडे को विफल किया जा सकता है। डॉ. द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को सिखाया कि कैसे ‘सरल ऐप’ पर अपनी प्रोफाइल अपडेट करें और पार्टी के कार्यक्रमों की तस्वीरें व जानकारी समय पर अपलोड करें। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि जो कार्यकर्ता डिजिटल रूप से सक्रिय रहेगा, वही बदलते दौर में संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। इस प्रशिक्षण शिविर में वर्ग प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मिश्रा, वर्ग व्यवस्था प्रमुख एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता, वर्ग प्रमुख शिवजी तिवारी, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार कुँवर जी मिश्र, माया चौधरी, रामनरेश पासवान, गौकरण पाठक, सत्यनारायण दूबे, अजय प्रताप ओझा, अनुपम पांडेय, जेपी पांडेय, शत्रुघ्न पांडेय, अमित पांडेय, नृपेंद्र सिंह, राकेश चौबे, राजमणि दूबे, मनोज यादव, उमाशंकर मोदनवाल, रामप्रताप अवस्थी और सचिन गुप्ता सहित कई अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बिस्कोहर में कार्यकर्ताओं को डिजिटल सशक्तिकरण पर जोर:पूर्व मंत्री ने सरल-नमो ऐप के उपयोग बताए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












