महाराजगंज जिले के बृजमनगंज विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सभा दुबौलिया के हरपुर टोले पर आजादी के बाद से ही सैकड़ों ग्रामीणों को पक्की सड़क की सुविधा नहीं मिल पाई है। यहां के निवासियों को आज भी कच्ची सड़क से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस टोले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय भी है, जहां बच्चे पढ़ने आते हैं। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं प्रतिदिन इसी कच्ची सड़क का उपयोग करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय निवासी राकेश यादव ने बताया कि हाल ही में गांव में एक शादी समारोह था, जिसमें बैंड-बाजे को कच्ची सड़क से निकालने के लिए ट्रैक्टर का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि सड़क की हालत इतनी खस्ता है कि आए दिन लोगों को ऐसी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने इस संबंध में कई बार जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया है, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिले हैं। ज्ञान दास भारती, राकेश यादव, सच्चिदानंद यादव, शिव शंकर यादव, अवधेश यादव, ज्ञान दास यादव, प्रकाश रामदास, सुनीता देवी और ज्ञानमती सहित कई ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है। उपेक्षा का शिकार हुए ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा है कि “जब तक रोड नहीं, तब तक वोट नहीं।” उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे आगामी चुनावों में मतदान का बहिष्कार करेंगे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
दुबौलिया के हरपुर टोले पर पक्की सड़क नहीं:आजादी के बाद भी सैकड़ों ग्रामीण कच्ची सड़क से गुजरते हैं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












