#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले में बुधवार को पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। यह परीक्षा जिले के 17 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की गई। पहली पाली की परीक्षा के लिए कुल 6048 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4875 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 1173 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरे समय सतर्क रहा। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई और सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया गया। एपीएन डिग्री कॉलेज, सक्सेरिया इंटर कॉलेज और महिला महाविद्यालय सहित कुल 17 शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सुबह से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी थी। निर्धारित समय पर जांच प्रक्रिया पूरी कर अभ्यर्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थापकों से संचालन की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के कारण पहली पाली की परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी व्यवस्थित ढंग से केंद्रों से बाहर निकले और किसी भी केंद्र से अव्यवस्था या गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं मिली।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली संपन्न:1173 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












